जगदलपुर : कार और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलने से मौत

0


जगदलपुर : कार और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलने से मौत


          जगदलपुर, 12 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। देर रात किलेपाल गाँव के पास तेज़ रफ़्तार कार और बोलेरो में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।


इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में बैठा एक अन्य युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। बोलेरो सवारों ने भी समय रहते वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार, बोलेरो जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। रात लगभग एक बजे दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत के तुरंत बाद आग भड़क उठी, जिसमें कार के आगे बैठे दो लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।


घायलों को पुलिस की मदद से नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !