जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने क्षेत्र वासियों को दी नवरात्रि पर्व की बधाई
उत्तम साहू दिनांक 22.9.2025
धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सार्वा ने समस्त जिलेवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना का यह पावन पर्व हम सभी को सत्य, न्याय और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा की दिव्य शक्ति से सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा कायम रहे, यही कामना है।
श्री सार्वा ने कहा कि यह पर्व नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है, अतः हमें समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

