भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का पाली पोड़ी-लाफा मंडल में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

0

 


भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का पाली पोड़ी-लाफा मंडल में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत


     ‌पाली, ज्ञान शंकर तिवारी 20 सितम्बर 2025

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आलोक सिंह ठाकुर जी के प्रथम आगमन पर पाली पोड़ी-लाफा मंडल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।



जैसे ही श्री ठाकुर जी का काफिला पाली नेशनल हाईवे पहुंचा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री विपिन कौशिक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रामअवतार यादव, मंडल महामंत्री श्री लखेश्वर जगत, मंडल मंत्री श्री शिवा जी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश निषाद, सरपंच श्री चुन्नीलाल कंवर सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अपने स्वागत से अभिभूत होकर श्री आलोक सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जड़ें गांव, किसान और युवा कार्यकर्ताओं में हैं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक योजनाओं एवं किसान हितैषी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !