सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने दी क्षेत्र वासियों को दीपावली कि बधाई

0

 सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने दी क्षेत्र वासियों को दीपावली कि बधाई 



उत्तम साहू 

नगरी। प्रकाश और खुशी के महापर्व दीपावली के अवसर पर सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।  

विधायक मरकाम ने कहा, “दीपावली का पर्व हमारे जीवन में नई उमंग, उत्साह और सुख-समृद्धि लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश से यही प्रार्थना है कि हमारे क्षेत्र के हर घर में प्रकाश, खुशहाली और सौहार्द बना रहे।”  


उन्होंने क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये त्यौहार परिवार, प्रेम और एकता के बंधन को और मजबूत करते हैं।  

विधायक मरकाम ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस दीपावली को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से मनाएँ, जरूरतमंदों की सहायता करें और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश फैलाएँ।  





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !