पेंशनर्स समाज नगरी शाखा में दो नए सदस्य शामिल
उत्तम साहू
नगरी/सिहावा। पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी में शुक्रवार को दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हुए। इनमें सुखूराम छेदैहा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) और पतिराम मारकोले (सेवानिवृत्त प्रा.पा.) ने समाज की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में तहसील शाखा अध्यक्ष आर.एल. देव ने उन्हें बंदन लगाकर और श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित पेंशनर्स ने भी छेदैहा और मरकोले का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
सदस्यता ग्रहण की औपचारिकताएँ सचिव पी.आर. चंद्रवंशी और जी.सी. साहू ने पूरी कीं। इस अवसर पर बेलारगांव जोन प्रभारी एल.एल. नाग के अलावा बी.एस. सुरेशा, एस.आर. सिन्हा, के.एल. सिन्हा, डी.एस. ध्रुव, एस.के. नाग, एन.के. नाग, जी.एस. वर्मा, सुश्री शकुन कश्यप, एस.पी. ग्वाले, मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।