सिहावा पुलिस की कार्यवाही — बेलरगांव में घर के सामने अवैध शराब बेचते युवक को पकड़ा
उत्तम साहू
धमतरी नगरी/ एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम (उम्र 31 वर्ष), निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा से पुलिस ने 06 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,200/- बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

