🔴 ब्रेकिंग न्यूज 🔴धमतरी कलेक्ट्रेट में युवक ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश
धमतरी। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जानकारी के अनुसार युवक रामपुर (भखारा) का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि युवक राजस्व मामले के निपटारा नहीं होने से परेशान था। युवक का आरोप है कि मां के नाम पर जमीन के प्रकरण में उसे न्याय नहीं मिल रहा।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर आत्मदाह की कोशिश को विफल कर दिया। फिलहाल युवक पूछताछ जारी है।
👉 घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। 👉 प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

