हेट स्पीच केस में फरार चल रहे अमित बघेल ने आखिरकार सरेंडर कर दिया।

0

 

हेट स्पीच केस में फरार चल रहे अमित बघेल ने आखिरकार सरेंडर कर दिया


रायपुर के देवेंद्रनगर थाने में शुक्रवार को उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद थाने का माहौल अचानक गर्म हो गया। बाहर बड़ी तादाद में जुटे समर्थक नारेबाजी करते दिखे और कुछ देर के लिए पूरा इलाका राजनीतिक रंग में रंग गया।

अमित बघेल पर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच देवेंद्रनगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज थीं। रायपुर पुलिस ने उन पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। सरेंडर की सूचना मिलते ही उनके वकील थाने पहुंच गए, जबकि समर्थकों का हुजूम लगातार बढ़ता गया।

थाने परिसर में हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस सतर्क दिखी। बढ़ती हलचल के बीच अधिकारियों ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !