दुर्ग में कांग्रेस का “एक दिवसीय उपवास”, दमन के खिलाफ तेज़ हुई आवाज़

0

 

दुर्ग में कांग्रेस का “एक दिवसीय उपवास”, दमन के खिलाफ तेज़ हुई आवाज़

धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन भी हुए शामिल, बोले – जनता के अधिकारों पर किसी किस्म का हमला बर्दाश्त नहीं


उत्तम साहू 

दुर्ग। प्रदेश में बढ़ती जमीन दरों, प्रशासनिक दमन और व्यापारियों व आम नागरिकों पर हुए हालिया लाठीचार्ज के विरोध में आज दुर्ग के गांधी चौक में कांग्रेस ने शांतिपूर्ण लेकिन असरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की अगुवाई में आयोजित “एक दिवसीय उपवास” कार्यक्रम ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया।

धमतरी से पहुंचे जिलाध्यक्ष राजा देवांगन अपने दर्जनों साथियों के साथ उपवास स्थल पर पहुंचे और कहा कि जनता की आवाज़ दबाने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने साफ कहा—“हम जनहित के हर मुद्दे पर पहले से ज्यादा मजबूत होकर खड़े रहेंगे।”

उपवास के माध्यम से एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए संदेश दिया कि जनता पर किसी भी तरह का अन्याय या उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा संघर्ष पूरी तरह गांधीवादी और लोकतांत्रिक होगा, लेकिन जनता के अधिकारों से समझौता कभी नहीं किया जाएगा।”

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि न्याय, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई अब और अधिक दृढ़ता के साथ जारी रहेगी।
धमतरी से तेजप्रताप साहू, जय श्रीवास्तव, लिकेश साहू, सुदीप सिन्हा, उस्मान रजा, अरविंद यादव, चैतन्य साहू, तेजू मरकाम, खिलेंद्र यादव, हेमंत मंडावी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और विरोध स्वर को मजबूत किया।

दुर्ग का गांधी चौक आज पूरे दिन शांतिपूर्ण विरोध का साक्षी बना, जहां कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की जनता की बात बुलंद तरीके से उठाई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !