कर्णेश्वर धाम देउरपारा स्थित साजा सराई जोड़ा सतखाम में धार्मिक आयोजन संपन्न

0


कर्णेश्वर धाम देउरपारा स्थित साजा सराई जोड़ा सतखाम में धार्मिक आयोजन संपन्न



उत्तम साहू 

नगरी/ दिनांक 31 जनवरी 2026, दिन शनिवार को कर्णेश्वर धाम देउरपारा में स्थित साजा सराई जोड़ा सतखाम में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरी ब्लाक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में बाबा जी के सतखाम में विधिवत झंडा फहराया गया

कार्यक्रम के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ आरती एवं मंगलाचरण किया गया तथा समस्त मानव समाज के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। वातावरण “जय सतनाम” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।



इस पावन अवसर पर नगरी ब्लाक सतनामी समाज के उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र कुमार भट्ट द्वारा समाज के प्रमुखों को सद्गुरु कैलेंडर का वितरण किया गया। कैलेंडर वितरण के माध्यम से सद्गुरु के विचारों एवं संदेशों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नगरी अंचल के सतनामी समाज के प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री विष्णु टंडन जी, सचिव श्री घनानंद सोनवानी, श्री नंद लाल कश्यप, श्री शिव लहरें जी, श्री पति राम भारती, श्री कैलाश टंडन, श्री बाबू लाल चंदेल, श्री रतनू राम चेलक, श्री लोकनाथ सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्गुरु के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

जय सतनाम।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !