बस की टक्कर से पिता और बेटे की मौत, तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

0


बस की टक्कर से पिता और बेटे की मौत, तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया पूरा परिवार



कांकेर। शनिवार का दिन कांकेर शहर के लिए एक ऐसा दर्दनाक मंजर लेकर आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गौरवपथ पर पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। पल भर में खुशहाल सफर मातम में बदल गया।

इस भीषण हादसे में पिता मुकेश मंडावी और उनके मासूम बेटे खिलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की दो नन्ही बेटियां लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुकेश मंडावी अपनी बाइक पर बच्चों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे अंग्रेजी शराब दुकान के पास बायपास क्षेत्र पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित यात्री बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चियों की हालत फिलहाल स्थिर है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और,मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हादसे में शामिल बस को जब्त किया,बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।   

       सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद कांकेर शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के भीतर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार निर्दोष लोगों की जान ले रही है।

लोगों ने प्रशासन से गौरवपथ और बायपास क्षेत्र में सख्त ट्रैफिक नियंत्रण, गति सीमा का पालन और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि एक पल की लापरवाही कई जिंदगियां तबाह कर देती है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !