नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व, विधायक अंबिका मरकाम रहीं विशेष अतिथि

0

 नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व, विधायक अंबिका मरकाम रहीं विशेष अतिथि



            पत्रकार उत्तम साहू की खास रिपोर्ट 

नगरी/ नगर में लोहड़ी पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

लोहड़ी पर्व के विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने नगर स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर श्रद्धा भाव से मत्था टेका तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात विधायक अंबिका मरकाम ने गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भावना का परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित नगरवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में सिक्ख और सिंधी समाज की महिलाएं, पुरुष और युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। गुरुद्वारा समिति द्वारा आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोहड़ी पर्व के इस आयोजन ने नगरी नगर में आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का संदेश दिया।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !