कांग्रेस ने अनवर रज़ा को सौंपी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

 

कांग्रेस ने अनवर रज़ा को सौंपी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह



                पत्रकार उत्तम साहू की खास रिपोर्ट 

धमतरी (नगरी)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से व्यापक विचार-विमर्श के बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अनुशंसा पर यह नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी (सिहावा) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नगरी नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनवर रज़ा को सौंपी गई है।

अनवर रज़ा की नियुक्ति की खबर मिलते ही सिहावा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे नगरी ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताते हुए मिठाइयाँ बांटी और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।

अनवर रज़ा लंबे समय से कांग्रेस संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मुस्लिम समाज नगरी के पूर्व अध्यक्ष, तथा स्पोर्ट्स क्लब नगरी के पूर्व अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक समझ और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अनवर रज़ा के नेतृत्व में नगरी ब्लॉक में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। पार्टी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि इस रणनीति से नगरी क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अनवर रज़ा ने कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “सभी कार्यकर्ताओं की पूछ-परख कर, आपसी एकजुटता के साथ पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।”

अनवर रज़ा की नियुक्ति पर क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अशोक सोम, पूर्व मंडी अध्यक्ष नगरी राजेंद्र सोनी, भानेन्द्र ठाकुर, सचिन भंसाली, भारत निर्मलकर, निकेश ठाकुर, खूब लाल मीना बंजारे (पूर्व सभापति जिला पंचायत धमतरी),  जियाउद्दीन रिज़वी, अभिषेक बंजारे (अध्यक्ष युवक कांग्रेस नगरी), प्रेमांशु प्रजापति, शिवनाथ मरकाम, महेंद्र धेनु सेवक, उमेश देव (अध्यक्ष सरपंच संघ), राजू सोम, श्रीधन सोम, नंदिनी साहू, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, पेमन स्वर्णबेर, नगर पंचायत नगरी के हरीश साहू, निक्की गुप्ता, रवि ठाकुर, जनपद सदस्य हनीफ खान, किशन गजेंद्र, भारत लहरे, पिंकी, नितिन यदु, शत्रुघन, खम्मन साहू, कैलाश बीसेन, हर्षित साहू, बलराम ठाकुर, सुरेश साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इसके साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी अनवर रज़ा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !