एनएसएस शिविर के अंतर्गत ग्राम डाभा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

0

 


एनएसएस शिविर के अंतर्गत ग्राम डाभा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन



उत्तम साहू 

धमतरी, 5 जनवरी 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत रविवार को पशुधन विकास विभाग के सहयोग से ग्राम डाभा में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों एवं एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों की पहचान, टीकाकरण, बधियाकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।

पशुधन विकास विभाग द्वारा शिविर में कुल 35 पशुओं का उपचार, 42 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, 55 पशुओं पर जूं-किलनी नाशक दवा का छिड़काव, 58 बधियाकरण, तथा 4 गर्भ परीक्षण किए गए। शिविर से 1 ग्राम एवं 35 कृषक लाभान्वित हुए।

बौद्धिक परिचर्चा के दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी खिलेश्वर साहू ने पशु स्वास्थ्य, पशु संवर्धन, नस्ल सुधार तथा समय-समय पर टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डेमन साहू ने मोबाइल वेटनरी यूनिट के कार्यों एवं सेवाओं के बारे में बताया।

शिविर को सफल बनाने में पशुधन विकास विभाग से खिलेश्वर साहू, मोबाइल यूनिट से डेमन साहू एवं वेदराम साहू, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री साहू सर, बी.एल. नेताम सर, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता पुरुषोत्तम यादव, दिलीप यादव, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !