मेघा मड़ाई में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

0

 

मेघा मड़ाई में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल



उत्तम साहू 

मगरलोड,धमतरी, 05 जनवरी 2026। धमतरी जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मगरलोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मेघा मडाई स्थल के बाजार चौक में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले में गुंडा-बदमाशों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस मडाई स्थल पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम वेदप्रकाश विभार पिता नरेश विभार (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम मेघा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी बताया। आरोपी के पास से 10.7 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मगरलोड में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !