ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, 17 लाख की संपत्ति जब्त

0

 

ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, 17 लाख की संपत्ति जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी, 24 फरवरी। जिले में जुआ, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई थाना रूद्री पुलिस और साइबर टीम द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाते हुए पकड़ा गया। वह West Indies cricket team और Zimbabwe national cricket team के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा खिला रहा था।

पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से दो महंगे मोबाइल फोन और एक कार जब्त की। जब्त सामग्री में एक आईफोन 17 प्रो, एक सैमसंग फोल्ड 7 मोबाइल तथा काले रंग की एक्सयूवी700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 शामिल है। कुल जब्ती लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।

मामले में आरोपी भविष्य गंगवानी (19 वर्ष), निवासी सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, धमतरी, के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 05/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 7 में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले थाना भखारा पुलिस ने भी जुआ-सट्टा प्रकरण में पांच जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर 26 हजार रुपये नगद जब्त किए थे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !