भारत माला रोड पुल के नीचे अवैध शराब बिक्री, 29 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार..

0


 

भारत माला रोड पुल के नीचे अवैध शराब बिक्री, 29 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार..


उत्तम साहू 

धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरूद पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए देशी मसाला शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कुरूद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय निगरानी के दौरान भरदा रोड स्थित भारत माला रोड पुल के नीचे एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 29 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग 2,900 रुपये) और बिक्री की नगदी 300 रुपये बरामद की गई। इस प्रकार कुल 3,200 रुपये की सामग्री जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश सोनकर (32 वर्ष), निवासी ग्राम नारी, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई है। मामले में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !