नगरी के घोटगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

नगरी के घोटगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

नगरी, 24 फरवरी 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम घोटगांव (थाना नगरी) में बड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की।

जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के सख्त निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरुपमा लोनहारे के मार्गदर्शन में, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त नगरी श्री निशांत साधु के नेतृत्व में टीम ने कार्यालय में प्राप्त गोपनीय शिकायत के आधार पर आरोपी तोमन लाल कश्यप पिता सम्पत के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से लगभग 35 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

मामले में आरोपी तोमन लाल कश्यप के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक (परि) विवेक कुमार दीवान, अजय राज कश्यप, गिरजा बघेल, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव तथा नगर सैनिक जितेंद्र कोरे और ज्योति बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !