कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का वितरण, नगरी मंडी में भव्य कार्यक्रम

0

 

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का वितरण, नगरी मंडी में भव्य कार्यक्रम



उत्तम साहू 

नगरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगरी मंडी परिसर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर शासन की किसान हितैषी पहल का स्वागत किया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में Bharatiya Janata Party के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह शामिल हुए। इसके अलावा जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रवि दुबे, विकल गुप्ता, कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला, मोहन नाहटा, मोहन पुजारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, कृषि स्थायी समिति सभापति पन्नालाल मरकाम, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, वन स्थायी समिति सभापति राजेश नाथ गोसाई, मंडी अध्यक्ष नरेंद्र नाग, पार्षद चेलेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अ.ज.जा. महेंद्र नेताम, चित्रांश नागवंशी, उमेश साहू, नरसिंग मरकाम, मोनू साहू, लीलेश प्रजापति, पवन साहू, वेद कुमार गंजीर, सहदेव राम साहू, धनीराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि Bharatiya Janata Party जो घोषणा करती है, उसे पूरा करने का कार्य भी करती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित में समर्पित है और किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है।



उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने बजट में किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये तथा ऊर्जा सब्सिडी के लिए 6,700 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसे “मोदी की गारंटी” बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों के चेहरों पर उत्साह और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के चेहरे पर मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार विकास की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !