ग्राम घुटकेल में यादव समाज के ग्रामीण अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन
उत्तम साहू
नगरी- ग्राम घुटकेल में दिनांक 27 फरवरी 2026 को यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, महिला सदस्य एवं युवा वर्ग की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री छबिलाल यादव (भारसंकर) को यादव समाज का ग्रामीण अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से महिला सदस्य के रूप में श्रीमती गीता बाई यादव एवं श्रीमती समारी बाई को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए राजेश करायत एवं महेश राउत को युवा सदस्य नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री छबिलाल यादव ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज के विकास, शिक्षा प्रोत्साहन, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

