7 साल की मासूम पर दरिंदगी! पड़ोसी ने शाम ढलते ही किया दुष्कर्म पुलिस ने रातोंरात धरदबोचा
राजनांदगांव/ शहर के नवागांव वार्ड नं. 2 में 7 वर्षीय मासूम बालिका पर पड़ोसी का जघन्य कृत्य। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर पॉक्सो के तहत जेल भेजा गया।नवागांव निवासी किरायेदार आरोपी ने शाम को मौका पाकर अपराध किया। एएसपी किर्तन राठौर ने बताया, "चिखली चौकी में दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट मिली। जांच में आरोपी पकड़ा गया। सख्त कार्रवाई सुनिश्चित।" पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच जारी है।
समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता। अभिभावक सतर्क रहें।

