“योग एवं उद्योग” पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भरता का संदेश

0


“योग एवं उद्योग” पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भरता का संदेश

आईआईटी भिलाई के निदेशक ने तकनीकी सहयोग का दिया भरोसा, योग आयोग अध्यक्ष ने जीवन में योग अपनाने का किया आह्वान



           उत्तम साहू,धमतरी, 16 मार्च 2026।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी स्थित भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, रुद्री में “योग एवं उद्योग” विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर उसके सकारात्मक प्रभाव तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक जीवन में उसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रुपनारायण सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के निदेशक श्री राजीव प्रकाश ने की। वहीं छत्तीसगढ़ शासन की जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य श्री रामनाथ कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।



मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और सशक्त मन का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईआईटी भिलाई के निदेशक श्री राजीव प्रकाश ने विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने के लिए संस्थान स्तर पर वित्तीय सहयोग तथा तकनीकी ज्ञान साझा करने में सहयोग देने की सहमति भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !