कर्मा जयंती पर साहू समाज को बड़ी सौगात: किचन सेट, टाइल्स व स्टील रेलिंग का लोकार्पण

0

 

कर्मा जयंती पर साहू समाज को बड़ी सौगात: किचन सेट, टाइल्स व स्टील रेलिंग का लोकार्पण

अध्यक्ष निधि से बना सर्वसुविधायुक्त किचन, पार्षद निधि से सीढ़ियों में टाइल्स व स्टील रेलिंग से बढ़ी सुरक्षा

समाजजनों ने अध्यक्ष व पार्षद का शाल-श्रीफल से किया सम्मान



उत्तम साहू 

नगरी। भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर साहू समाज को एक बड़ी सौगात मिली। वार्ड क्रमांक 7 स्थित कर्मा सामुदायिक भवन (साहू समाज भवन) में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा की अध्यक्ष निधि से निर्मित सर्वसुविधायुक्त किचन सेट तथा पार्षद चेलेश्वरी साहू की पार्षद निधि से कराए गए सीढ़ियों में टाइल्स और स्टील रेलिंग निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मा सामुदायिक भवन में लंबे समय से किचन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सामाजिक कार्यक्रमों, भंडारा और सामूहिक भोज के आयोजन में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या से अवगत कराने पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा ने तत्परता दिखाते हुए अपनी अध्यक्ष निधि से भवन में सर्वसुविधायुक्त किचन सेट का निर्माण कराया और इसे भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर समाजजनों को समर्पित किया।

वहीं वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद चेलेश्वरी साहू ने सामुदायिक भवन की सीढ़ियों में टाइल्स नहीं होने और सुरक्षा के लिए रेलिंग की कमी को देखते हुए अपनी पार्षद निधि से सीढ़ियों में टाइल्स लगवाने के साथ स्टील रेलिंग का निर्माण कराया। इससे अब भवन में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सकेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद द्वारा कराए गए ये कार्य पूरे साहू समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से भविष्य में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन और भी सुगम होगा।

कार्यक्रम के अंत में नगर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा और पार्षद चेलेश्वरी साहू को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने उनसे भविष्य में भी इसी तरह जनहित और समाजहित के कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !