इन्दू फ्यूचर विंग्स फाउंडेशन की सराहनीय पहल: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में छूट और जरूरतमंदों की सेवा

0

 


इन्दू फ्यूचर विंग्स फाउंडेशन की सराहनीय पहल: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में छूट और जरूरतमंदों की सेवा


उत्तम साहू 

नगरी (धमतरी): शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही इन्दू फ्यूचर विंग्स फाउंडेशन की इकाई "द कंपटीशन एकेडमी, नगरी" पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रही है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी निभा रही है।

     शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत: 50% की छूट


आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र नगरी में संस्था पिछले 4-5 वर्षों से निरंतर शिक्षा की अलख जगा रही है। संस्थान द्वारा BPL कार्ड धारक एवं अंत्योदय कार्ड धारक विद्यार्थियों को विशेष रियायत दी जा रही है। ऐसे छात्र जो आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग नहीं कर पाते, उन्हें CGPSC (Pre & Mains), व्यापम, SSC, रेलवे, प्री-B.Ed, और प्री-D.El.Ed जैसी परीक्षाओं की तैयारी में 50% की भारी छूट प्रदान की जा रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर वर्ग और समुदाय का विद्यार्थी अपनी मेहनत के दम पर सफलता की उड़ान भर सके।

सामाजिक सेवा: महिला दिवस और सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर आयोजन


शिक्षा के साथ-साथ संस्था सामाजिक दायित्वों में भी अग्रणी है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगरी नगर के: वृद्ध बुद्धिजीवी, निराश्रित एवं परित्यक्ता व विधवा महिलाएं शामिल थी, इन सभी के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा गया और आवश्यकतानुसार अन्न तथा वस्त्रों का वितरण किया गया।

         जनप्रतिनिधियों का मिला सहयोग



इस नेक कार्य में क्षेत्र के कई वार्ड पार्षदों और प्रतिष्ठित नागरिकों ने अपना अमूल्य योगदान दिया, जिनमें मुख्य रूप से वार्ड क्र. 6 का पार्षद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, श्रीमती चेलेश्वरी साहू (वार्ड नं. 7)  मिकी गुप्ता (वार्ड नं. 3) विनीता कोठारी (वार्ड नं. 5)  डागेश्वरी साहू (वार्ड नं. 10) असकरण पटेल (वार्ड नं. 13) हरीश साहू (वार्ड नं. 14) नरेश पटेल (वार्ड नं. 4)  अलका साव (वार्ड नं. 9) विशेष रूप से शामिल रहे।

इन्दू फ्यूचर विंग्स फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की। संस्था के इस मानवीय दृष्टिकोण की पूरे नगर क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !