धमतरी की होनहार छात्रा निधि साहू ने रचा कीर्तिमान, 12वीं बोर्ड में 95.20% अंक के साथ जिला प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान

0

 

कंडेल की होनहार छात्रा निधि साहू ने रचा कीर्तिमान, 12वीं बोर्ड में 95.20% अंक के साथ जिला प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान



उत्तम साहू 

धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में धमतरी जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कु. निधि साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95.20 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। गणित संकाय की छात्रा निधि ने जिला प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कंडेल की छात्रा निधि साहू शुरू से ही मेधावी रही हैं। इससे पहले उन्होंने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 में स्थान बनाया था। उनकी इस निरंतर सफलता ने उन्हें जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है।

निधि साहू, ग्राम नवागांव (कंडेल) निवासी श्री बलेश कुमार साहू की पुत्री हैं। वे जिला साहू समाज धमतरी के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. गणेश प्रसाद साहू की भतीजी भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पढ़ाई के साथ-साथ निधि की संगीत में भी विशेष रुचि है, जो उनके बहुमुखी व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और समाज में खुशी का माहौल है।

ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकगण एवं परिजनों ने निधि साहू को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !