जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी का जलवा बरकरार, बोर्ड परीक्षा में फिर रचा इतिहास
उत्तम साहू
नगरी/ धमतरी जिले के नगरी स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से पूरे जिले में परचम लहराया है। लगातार शानदार परिणाम देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर खुद को जिला स्तर पर अग्रणी संस्थानों में शामिल किया है।
🔷 10वीं बोर्ड: टॉप टेन में छाया जीनियस
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में जीनियस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला टॉप टेन सूची में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
- प्रियांशी साहू (पिता – नरेंद्र कुमार साहू) ने 582 अंक (97%) के साथ जिला में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
- वानिया साहू (पिता – सेवक राम साहू) ने 568 अंक (94%) अर्जित कर टॉप टेन में स्थान बनाया।
- पलक जैन (पिता – अनिल जैन) ने 540 अंक (90%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- इसके अलावा नोएल साहू (85%) और अश्मीरा फातिमा (80%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।
विद्यालय से कुल 25 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की—जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
🔷 12वीं बोर्ड: लगभग शत-प्रतिशत परिणाम
हायर सेकेंडरी (12वीं) में भी जीनियस पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। कुल 28 विद्यार्थियों में से:
- 24 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी
- 4 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की
👉 विज्ञान संकाय
- वैजयंती साहू – 86.8% (प्रथम)
- रागिनी ध्रुव – 86% (द्वितीय)
- कंचन साहू – 85.6% (तृतीय)
👉 गणित संकाय
- साक्षी कोरेटी – 86.8% (प्रथम)
- मिताली नाग – 82% (द्वितीय)
- श्रद्धा गोस्वामी – 81% (तृतीय)
👉 वाणिज्य संकाय
- काव्य देवांगन – 84.5% (प्रथम)
- हेमशिखा देवांगन – 82.6% (द्वितीय)
- शुभ जैन – 80% (तृतीय)
📊 कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परिणाम
🥇 प्रथम स्थान: गीतिका साहू – 98%
🥈 द्वितीय स्थान: लोकेन्द्र साहू, अल्वी साहू, अनिका वाधवानी – 96% तृतीय स्थान: प्रिंस साहू – 95.50%
🥇 प्रथम स्थान: गौरव साहू – 96.17%
🥉 तृतीय स्थान: मोनिका निषाद – 94%
🏅 चतुर्थ स्थान: मोनिका कश्यप, देवांशी कश्यप – 93.50%
👏 सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
🎓 जीनीयस परिवार अपने इन नन्हे सितारों पर गर्व करता हैं।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित नगर के जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को बधाई दी।
संस्था के प्राचार्य सूरज नाग, मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन सोनी, एडमिनिस्ट्रेटर संतोष अगलावे एवं डायरेक्टर ऐश्वर्या सोनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
🔷 सफलता की कहानी, प्रेरणा का संदेश
जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास हो, तो सफलता निश्चित है। विद्यालय का यह प्रदर्शन न केवल अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।
नगरी के इस ‘जीनियस’ ने फिर दिखाया—मेहनत का परिणाम हमेशा शानदार होता है।

