शादी समारोह में लूट की वारदात का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – तीन नाबालिग भी शामिल

0

 

शादी समारोह में लूट की वारदात का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – तीन नाबालिग भी शामिल


उत्तम साहू 

धमतरी, 30 अप्रैल 2026। जिले में शादी समारोह के दौरान हुई लूट की वारदात का धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दयानंद साहू (40 वर्ष), निवासी पेण्डरवानी (जिला बालोद), 27 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने सिहाद आया था। रात करीब 9:15 बजे वह अपने छोटे साढ़ू तिलक राम साहू के साथ पंचायत भवन के पीछे तालाब के पास गया था। इसी दौरान चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और डराने-धमकाने लगे।

आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर दयानंद साहू से उनका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 50 रुपये नगद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी ने उनके बाएं जांघ पर वार कर चोट पहुंचाई। इसी तरह तिलक राम साहू से भी 500 रुपये लूटे गए और उसे भी धारदार हथियार से घायल किया गया।

घटना की रिपोर्ट थाना भखारा में दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल कुरूद में कराया गया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही आरोपी किशन यादव (30 वर्ष), निवासी कोसमर्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार कैची बरामद की है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !