बोरई में स्वास्थ्य शिविर: 1500 ग्रामीणों को मिला लाभ, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई गहन जांच

0

 

बोरई में स्वास्थ्य शिविर: 1500 ग्रामीणों को मिला लाभ, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई गहन जांच



         उत्तम साहू नगरी, 09 अप्रैल 2026।

जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का के मार्गदर्शन में आज ग्राम बोराई के ग्राम पंचायत भवन में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों सहित क्षेत्र के लगभग 1500 ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में बच्चों और ग्रामीणों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। कुल 204 मरीजों का ओपीडी पंजीयन हुआ, जिसमें कुपोषण की स्थिति भी सामने आई। आंकड़ों के अनुसार 90 बच्चे गंभीर कुपोषण (SAM) श्रेणी में पाए गए, जबकि 50 बच्चे मध्यम कुपोषण (MAM) से ग्रसित मिले। वहीं 64 बच्चों की स्थिति सामान्य पाई गई।



इसके अलावा हीमोग्लोबिन (Hb) जांच के तहत 27 लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमें 1 व्यक्ति गंभीर एनीमिया, 9 हल्के एनीमिया और 17 सामान्य श्रेणी में पाए गए। रक्त शर्करा (RBS) की जांच भी 27 लोगों की गई, जिसमें सभी की स्थिति सामान्य रही।

दंत स्वास्थ्य जांच भी शिविर का महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जहां 67 लोगों की जांच की गई। इनमें से 5 मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिन्हें आगे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरी रेफर किया गया।



इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सोमेंद्र साहू, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कुपोषण, एनीमिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना और बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की, ताकि उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !