जनगणना 2027: धमतरी में 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर सख्ती

0

 

जनगणना 2027: धमतरी में 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर सख्ती


उत्तम साहू 

धमतरी, 20 अप्रैल 2026। भारत की जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आगामी 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जनगणना कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे पूर्व अनुमति के बिना न तो अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे। प्रशासन ने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानते हुए सभी विभागों को गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है, तो उसे जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद ही विचार किया जाएगा।

वहीं, पहले से स्वीकृत अवकाश के मामलों में भी नई व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुनः आवेदन कर जिला जनगणना शाखा के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी से अनिवार्य अनुमोदन प्राप्त करना होगा। बिना नए अनुमोदन के पुरानी स्वीकृति मान्य नहीं मानी जाएगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय बनाया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !