नगरी के सांकरा हाईटेक बेरियर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 75 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे

0

 

नगरी के सांकरा हाईटेक बेरियर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 75 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे



उत्तम साहू 

नगरी, 20 अप्रैल 2026। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सांकरा हाईटेक बेरियर में वन विभाग की सतर्कता ने गांजा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। नगरी-देवभोग मुख्य मार्ग पर की गई सख्त जांच के दौरान करीब 75 किलो गांजा से भरी कार पकड़ी गई, जबकि उसमें सवार दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र नंबर MH 10 DQ 4294 की मारुति सुजुकी एर्टिका संदिग्ध हालत में बेरियर पहुंची। कार में बैठे युवक बेरियर पार करते समय घबराए हुए नजर आए और जल्दबाजी में निकलने की कोशिश करने लगे। कर्मचारियों को उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन को रोककर पूछताछ की गई।

जांच के दौरान जब डिक्की खोलने के लिए कहा गया तो दोनों युवकों ने बहानेबाजी शुरू कर दी। कभी लॉक खराब बताया तो कभी डिक्की नहीं खुलने की बात कहकर बचने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने सख्ती दिखाई और जब डिक्की खुलवाई गई तो अंदर गांजा के पैकेट देखकर सभी हैरान रह गए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान स्वप्निल मलिक (31 वर्ष) और संदीप विष्णु खोत (31 वर्ष) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में जब्त मादक पदार्थ का वजन करीब 75 किलोग्राम बताया जा रहा है। हालांकि अंतिम पुष्टि जांच और तौल प्रक्रिया के बाद की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी गई। गांजा से भरी कार फिलहाल बेरियर परिसर में खड़ी है, वहीं पंचनामा और वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जांच में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !