घर में मेहमान बनकर बैठा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप

0

 

घर में मेहमान बनकर बैठा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप




मनेन्द्रगढ़। जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत खिरकी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक गांव के एक मकान में घुस गया। घर के भीतर आराम से बैठे तेंदुए को देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और सभी जान बचाकर बाहर भागे।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। चूंकि गांव गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लगा हुआ है, इसलिए जंगली जानवरों की आवाजाही यहां लगातार बढ़ रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी गई। किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर घर से बाहर निकाला।

तेंदुए के रेस्क्यू के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली, लेकिन घटना के बाद अब भी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों की पूर्व सूचना देने की मांग की है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !