धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: SP ने थोक में किए आरक्षकों के तबादले, तत्काल प्रभाव से जारी आदेश .. देखें लिस्ट

0

 

धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: SP ने थोक में किए आरक्षकों के तबादले, तत्काल प्रभाव से जारी आदेश .. देखें लिस्ट 


उत्तम साहू 

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने जिले में पदस्थ आरक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। सामने आए आदेश के अनुसार, जो कर्मचारी वर्तमान पदस्थापना में दो वर्ष से अधिक समय से कार्यरत थे, उन्हें प्रशासनिक कसावट, कार्यकुशलता और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। 


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और संबंधित कर्मचारियों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 


जिले में एक साथ बड़ी संख्या में आरक्षकों के तबादले को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 






Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !