युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी-सिहावा ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रह

0

 

युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी-सिहावा ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्त संग्रह



उत्तम साहू 

नगरी। दानवीर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी-सिहावा द्वारा मंगलवार, 21 अप्रैल को साहू सदन नगरी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र के युवाओं, समाजजनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर में कुल 71 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 57 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए आयोजन स्थल पर पूरे दिन सकारात्मक वातावरण बना रहा। आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन स्वरूप विशेष थर्मस गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सचिव योगेश साहू, उपाध्यक्ष रोशन साहू, चन्द्रभान साहू, दिपेश साहू, विकास साहू, दीपक साहू, पुनेश्वर साहू, लक्ष्मीकांत साहू, थानसिंग साहू, तुकेशवर साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस आयोजन में समाज एवं क्षेत्र के कई सहयोगकर्ताओं का भी विशेष योगदान रहा। इनमें सुश्री आरू साहू (लोक गायिका), वाशु कंप्यूटर नगरी, संतोष ज्वेलर्स नगरी, रूप नारायण साहू (जीएसटी सलाहकार), संतोष ज्वेलर्स सांकरा (मुकेश साहू), स्वास्तिक पैथोलॉजी नगरी, संजीवनी मेडिकोज नगरी, योनेश मेडिकल नगरी, श्रेया फ्लेक्स नगरी, रूपेन्द्र साहू, खेमेंद्र साहू (देवपुर), प्रशांत साहू (सब्जी बाड़ी) सहित तहसील साहू समाज नगरी-सिहावा के समस्त पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

चिकित्सा व्यवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी एवं जिला चिकित्सालय धमतरी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. देवकी नंदन सोम (चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी नगरी), सुमनलता नागवंशी (स्टाफ नर्स), संजय साहू, राजेश्वर कंवर, एस.एल. दीवान, तेजराम निषाद (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट), पूजा गायकवाड (ब्लड बैंक काउंसलर), अरुण कुमार चनाप (आईसीटीसी काउंसलर), सोहनलाल यारदा (लैब असिस्टेंट) एवं टेमन साहू (वार्ड बॉय) सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर डॉ. देवकी नंदन सोम ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान पुण्य कार्य है, जिससे दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, गंभीर बीमार व्यक्तियों एवं गर्भवती महिलाओं की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार के रोगों का खतरा भी कम होता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !