पीएमश्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में प्रवेश शुरू

0

 

पीएम श्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में प्रवेश शुरू



            उत्तम साहू,नगरी, 11 अप्रैल 2026।

कार्यालय प्राचार्य, शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी द्वारा सत्र 2026–27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्धारित आयु सीमा के अनुसार 31 मई 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी पावती को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म के साथ निर्धारित अवधि में विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सके।

बीपीएल कार्डधारक आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ राशन कार्ड की छायाप्रति जमा करना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • माता-पिता का मोबाइल नंबर
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

प्रवेश के लिए चयन लॉटरी पद्धति से 9 मई 2026 (शनिवार) को पालकों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल principalshsssn@gmail.com पर संपर्क करें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !