साहू समाज का वार्षिक अधिवेशन,सिहावा,देउरपारा में संपन्न, सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण पर जोर

0

साहू समाज का वार्षिक अधिवेशन,सिहावा,देउरपारा में संपन्न, सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण पर जोर


उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी,5 अप्रैल 2026।तहसील साहू समाज नगरी सिहावा के तत्वाधान में 4 अप्रैल को सप्तऋषियों की पावन तपोभूमि, चित्रोत्पला महानदी की गोद में बसे परिक्षेत्र साहू समाज सिरसिदा के देउरपारा स्थित कर्णेश्वर मंदिर परिसर में वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसके पश्चात भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद तहसील साहू समाज नगरी, सिहावा के अध्यक्ष कंवल राम साहू का ताजपोशी कार्यक्रम के अगुवाई कर रहे परिक्षेत्र साहू समाज सिरसिदा के अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्षों द्वारा किया गया,आयोजन के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक संगीत प्रस्तुति के माध्यम से किया गया,

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया,अधिवेशन में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सामाजिक सुधार, समाज की एकता बनाए रखने, अंतरजातीय विवाह पर रोक, धर्मांतरण पर नियंत्रण तथा नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया,समाज के वरिष्ठजनों ने परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए,कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। साथ ही युवाओं को समाज में आगे बढ़ने, कला एवं व्यापार से जुड़कर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया गया और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।



इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. नीरेंद्र साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर ने कहा कि आज नगरी तहसील का साहू समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ है, मैं यही कहना चाहूंगा बहुत-बहुत शुभकामनाएं वरिष्ठ जनों को और सभी परिवार के सदस्य जिसमें समाज को संगठित रूप से शिक्षा के दृष्टिकोण से संस्कार के अध्यक्ष कौन से आगे बढ़ाने के लिए समाज के अन्य नियमावली जिसमें हमारे समाज को भी उसको मजबूत करना है संस्कार विकास के लिए उन बिंदुओं को भी किया और जो नशे की ओर बढ़ रहे हैं,उसको रोकने के लिए कार्यशाल और उसके माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा, कार्यशाला के माध्यम से इस तरह से सारे इकाइयों को प्रशिक्षित करके संस्कृति और नशाबंदी और नशा पान की ओर जो बढ़ रहा है उसे रोकने का है।



वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे कंवल राम साहू,अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा ने बताया कि समाज के 84 गांव से महिला पुरुष युवक युवती सब आए हैं,समाज के उत्थान से संबंधित चर्चा हो रही हो रही है,इसमें युवाओं के लिए विशेष करके यहां जो चर्चा चल रही है उसको बेरोजगारी दूर करना है, नशा मुक्त करना है,फिर बहुत सारे उनके संगति का यह प्रभाव है इन सारी चीजों पर चर्चा हो रही है, जो सामाजिक संबंधित बहुत सारे संस्कार हैं और उसके साथ निर्माण करना है,समाज के नियमों पर विशेष चर्चा हो रही है, जिसमें समाज के नियम का,पालन करना है हमारे साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष जी साहू पहुंचे हुए थे,अभी वह नियम लागू किए हैं जो घर-घर जो संविधान के रूप में पालन करना है।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुई सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम ने समाजिक जनों ने को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष साहू समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित होता है, साहू समाज बहुत जागरूक समाज है संगठित समाज है,यह संगठन दिख रहा है जो लोगों की भीड़ है, उससे पता चल रहा है और सामाजिक संरचना तैयार करने के लिए वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं और लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं समाज के प्रति लोग बहुत सचेत है, सचेत रहने से ही समाज का संगठन जो है सक्रिय होता है और आप लोग को विशेष रूप से बहुत-बहुत बधाई, वहीं साहू समाज के लिए उन्होंने मांग  शेड निर्माण के लिए 20 लाख की घोषणा भी किए।



इधर विशिष्ट अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने कहा कि कर्णेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में नगरी सिहावा अंचल के पूरे तहसील के साहू समाज के लोगो द्वारा वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम रखा गया है, साहू समाज निरंतर विकास की धारा बहने वाली समाज है,संगठन आगे भी निरंतर ऐसा चलता रहे,साहू समाज का जो दायरा है वह दिन-ब-दिन ऐसे ही बढ़ता रहे, उनका विकास ऐसे ही होता रहे, इस भाव को लेकर के आने वाले समय के जो पीढ़ी है,उनके अंदर में यह भाव को जागने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग आते हैं और हम सब भी हर वर्ष इस कार्यक्रम में शरीक होते हैं,क्योंकि हम भी यही समाज से आते हैं समाज की भावनाओं को लेकर के संगठन की भावनाओं को लेकर के कार्यक्रम आयोजित होता है ऐसे आयोजन में मैं सभी को उपस्थित रहे चाहूंगा और ऐसा कार्यक्रम आयोजन हमेशा हो, वहीं समाज जनों के मांग पर उन्होंने साहू सदन में जो गड्ढे है उसमें मिट्टी डलवाने की बात कही।



इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा और नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बजलीत छाबड़ा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता की भाव पैदा होती है, हम सभी को समाज में एकता बनाकर रखना चाहिए, साहू समाज बहुत बड़ा और वृहद समाज है, जो सभी क्षेत्रों व्यापार, शिक्षा और अन्य कोई भी क्षेत्र हो बहुत अग्रणी है, हमें उन्हें और सपोर्ट करना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी और संस्कार वान हो,साहू समाज ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है जो कर्णेश्वर महादेव के शरण में कार्यक्रम का आयोजन किया है, निश्चित ही यह समाज के लिए गौरव का दिन है।



इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर डॉ. नीरेंद्र साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर, अध्यक्षता कंवल राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, विशिष्ट अतिथि अंबिका मरकाम विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र, अरुण सार्वा जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी, प्रकाश बैस अध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी,पुनीत राम साहू  संरक्षक तहसील साहू समाज नगरी सिहावा,महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, हृदय साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, विकल गुप्ता अध्यक्ष कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट देऊर पारा,सुभाष चंद्र साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ धमतरी,रामगोपाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी,डोमार सिंह साहू पूर्व संरक्षक तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, धनीराम साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, बृजलाल साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा,सहदेव राम साहू,



 पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, भुनेश्वरी धृतलहरे सदस्य जनपद पंचायत नगरी,शारदा देवी ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत छिपलीपारा,दुर्गेश साहू,बेद राम साहू।तहसील साहू समाज नगरी सिहावा सचिव पदुमलाल साहू उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू भुवनेश्वरी साहू,कोषाध्यक्ष गौतम चंद साहू,सचिव पेमन्त कुमार साहू, लव कुमार साहू,अंकेक्षण गण,अनुराग साहू,हृदय साहू,भुवनेश्वर प्रसाद साहू, लेखराज साहू, साहू सदन संचालक मंडल भारत लाल साहू सचिव, अनिरुद्ध साहू अध्यक्ष ,महिला प्रकोष्ठ सचिव अलका साहू,उपाध्यक्ष कांति साहू,अध्यक्ष हेमलता साहू,युवा प्रकोष्ठ सचिव योगेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष रोशन कुमार साहू,अध्यक्ष सोनू भूपेंद्र साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ से सचिव यशपाल साहू,उपाध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू,अध्यक्ष लोमस प्रसाद साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ सचिव भूषण लाल साहू,उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू,अध्यक्ष जन्मेजय साहू, मीडिया प्रभारी गीतेंद्र कुमार साहू, विधिक सलाहकार रूद्रप्रकाश साहू, समाज सेवक पीला राम साहू,तुलाराम साहू और सांवलू राम साहू।



बलदेव साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज सिरसिदा, जीवन लाल साहू अध्यक्ष सांकरा परिक्षेत्र, टिकेश कुमार साहू अध्यक्ष फरसियां परिक्षेत्र, जय कृष्णा साहू अध्यक्ष परसापानी परिक्षेत्र, दिनेश कुमार साहू अध्यक्ष नगरी परिक्षेत्र, अंगेश साहू अध्यक्ष घटुला परिक्षेत्र, भूपत कुमार साहू अध्यक्ष बिरगुड़ी परिक्षेत्र, मनी राम साहू अध्यक्ष बेलरगांव परिक्षेत्र, काजू राम साहू अध्यक्ष मावली पारा सहित नौ परिक्षेत्रों के सामाजिक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल एवं प्रभावशाली रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !