सीएम साय ने किया ‘बिरहोर जननायक’ का विमोचन, पद्मश्री जागेश्वर यादव के संघर्ष को मिला सम्मान

0

 

सीएम साय ने किया ‘बिरहोर जननायक’ का विमोचन, पद्मश्री जागेश्वर यादव के संघर्ष को मिला सम्मान



रायपुर, 10 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे सेवा, समर्पण और संघर्ष की प्रेरक गाथा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर यादव का संपूर्ण जीवन समाजहित में समर्पित रहा है। विशेष रूप से जशपुर जिले में बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयास उन्हें जननायक बनाते हैं। क्षेत्र में वे ‘बिरहोर के भाई’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

सीएम साय ने कहा कि सच्चा नेतृत्व पद या शक्ति से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी से जन्म लेता है। जागेश्वर यादव का जीवन इसी आदर्श का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ‘बिरहोर जननायक’ पुस्तक नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील बनने की प्रेरणा देगी।

पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि यह कृति आदिम जनजातियों, विशेषकर बिरहोर समुदाय के विकास के लिए जागेश्वर यादव द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित है। पुस्तक में उनके संघर्ष, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !