घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का सिलबट्टे से कर दी हत्या.. आरोपी पत्नी गिरफ्तार

0

 घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का सिलबट्टे से कर दी हत्या.. आरोपी पत्नी गिरफ्तार 



दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने घरेलू विवाद के दौरान अपने पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा, वार्ड क्रमांक 35 का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसकी पत्नी हीरामणि साहू (35 वर्ष) बताई जा रही है। दंपति के दो बच्चे भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, डोमन साहू शराब पीकर अक्सर घर आता था और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मोहल्ले के लोग भी रोज-रोज के झगड़े से परेशान थे।

बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को हीरामणि ने पति के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई और वह घर वापस आ गया।

घर लौटते ही फिर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखे सिलबट्टे से पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से डोमन साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !