ऑनलाइन IPL सट्टे पर धमतरी पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

 

ऑनलाइन IPL सट्टे पर धमतरी पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



उत्तम साहू 

धमतरी, 20 अप्रैल 2026। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने IPL क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह ऑनलाइन IPL सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस की तीसरी और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से IPL मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शंकर मंगलानी (39 वर्ष) निवासी बनियापारा धमतरी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन लिंक से क्रिकेट मैचों में सट्टा चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

जब्त सामग्री

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 1 लाख 20 हजार 500 रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें शामिल हैं—

  • एक मोबाइल फोन कीमत लगभग 10 हजार रुपए
  • दो सिम कार्ड
  • एक स्कूटी क्रमांक CG 05 AN 6048 कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए

आरोपी के खिलाफ धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस अब जब्त मोबाइल नंबरों और डिजिटल लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

जीरो टॉलरेंस नीति जारी

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !