ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

 

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उत्तम साहू 

रायपुर, 11 मई 2026। रायपुर रेंज पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय”  के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक नए और शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में संयुक्त नाकेबंदी और वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 378.060 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।

कार्रवाई में 11 वाहनों समेत कुल 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

         कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी तस्करी


पुलिस जांच में सामने आया कि तस्करों ने गांजा परिवहन के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला (स्ट्रीट वेंडर) बताकर मोटरसाइकिलों में कपड़ों के ढेर के पीछे विशेष लोहे के जालीदार कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। बाहर से देखने पर बाइक सामान्य फेरी वाहन जैसी दिखाई देती थी।

पुलिस के अनुसार, गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ा क्षेत्र से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी। इससे पहले भी रायपुर रेंज पुलिस एम्बुलेंस, केला परिवहन, ऑटो, बस, ट्रेन और मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में हो रही तस्करी का खुलासा कर चुकी है।

          महासमुंद में सबसे बड़ी कार्रवाई


जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 215 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं एक अन्य मामले में 23 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका में एक बाइक से 9 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया। महासमुंद जिले में कुल 247 किलो गांजा जब्त किया गया।

महासमुंद से गिरफ्तार आरोपी

  • मेताप टाटिया (खंडवा, म.प्र.)
  • रमेश चौहान (बैतूल, म.प्र.)
  • राजू कुमावत टाकिया (बैतूल, म.प्र.)
  • दीपक राजपूत (ललितपुर बॉर्डर क्षेत्र)
  • प्रकाश बंजारा (रायसेन, म.प्र.)
  • मोहम्मद रिहान (अनूपपुर, म.प्र.)
  • मनोज सिंह (अनूपपुर, म.प्र.)
  • चंद्रशेखर (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • जितेंद्र (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • विकास (नागपुर, महाराष्ट्र)

महासमुंद में जब्त सामग्री

  • 247 किलो गांजा
  • 7 मोटरसाइकिल
  • 6 मोबाइल फोन
  • गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल लोहे के जाले

धमतरी में 131 किलो गांजा बरामद

धमतरी।जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 131.005 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।

यहां भी आरोपी कपड़ा फेरीवालों का भेष बनाकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट के जरिए गांजा परिवहन कर रहे थे।

धमतरी से गिरफ्तार आरोपी

  • राजेश ओबनी (बैतूल, म.प्र.)
  • दौलत सिंह (रायसेन, म.प्र.)
  • एक विधि से संघर्षरत बालक

धमतरी में जब्त सामग्री

  • 131 किलो गांजा
  • 3 मोटरसाइकिल
  • 3 मोबाइल फोन
  • नकदी 1000 रुपये

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक सक्रिय यह गिरोह नए-नए तरीके अपनाकर गांजा तस्करी कर रहा था, लेकिन रायपुर रेंज पुलिस की सतर्कता और तकनीकी निगरानी के चलते उनके मंसूबे नाकाम कर दिए गए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !