पंचायत उपचुनाव 2026: धमतरी जिले में 1 जून को होगा मतदान, संबंधित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

0

 

पंचायत उपचुनाव 2026: धमतरी जिले में 1 जून को होगा मतदान, संबंधित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश घोषित


उत्तम साहू 

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत धमतरी जिले में रिक्त सरपंच एवं पंच पदों के लिए आगामी 1 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने मतदान दिवस पर संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 सरपंच और 20 पंच पदों के लिए मतदान होगा। राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत यह आदेश प्रभावी किया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है, वहां स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में 1 जून को अवकाश रहेगा।

धमतरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलर (आश्रित ग्राम बागोडार) में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। वहीं बिरेतरा वार्ड क्रमांक 13 और मोंगरागहन वार्ड क्रमांक 09 में पंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।

मगरलोड जनपद पंचायत के मोतिमपुर में सरपंच एवं पंच दोनों पदों के लिए मतदान होगा, जबकि खड़मा वार्ड क्रमांक 09 में पंच पद हेतु मतदान संपन्न कराया जाएगा।

कुरूद जनपद पंचायत क्षेत्र के चरोटा (लोहारपथरा) वार्ड क्रमांक 11, कुहकुहा वार्ड 04, गोबरा वार्ड 08, तर्रागोंदी वार्ड 09, सिवनीकला वार्ड 09, सेमरा बी वार्ड 20, जीजामगांव वार्ड 05 और चर्रा वार्ड 06 में पंच पदों के लिए मतदान होगा।

इसी प्रकार नगरी जनपद पंचायत अंतर्गत बनबगौद वार्ड 06, करैहा वार्ड 09, घोटगांव वार्ड 05, सिरसिदा वार्ड 01, बिरनासिल्ली (आश्रित ग्राम बहीगांव) के वार्ड 02, 05 एवं 08 तथा कट्टीगांव (आश्रित ग्राम बरौली) के वार्ड 09 में पंच पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !