त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए सेक्टर अधिकारी
उत्तम साहू
धमतरी, 12 मई 2026। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन मई 2026 के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री अबिनाश मिश्रा ने विभिन्न जनपद पंचायतों में सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत धमतरी के सेक्टर-01 के लिए जल प्रबंध संभाग रूद्री के उप अभियंता श्री गोविंदा मिश्रा तथा सेक्टर-02 के लिए लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता श्री कैलाश साहू को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी धमतरी श्री कमलेश ध्रुव को रिजर्व सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत नगरी के सेक्टर-01 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगरी के अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.के. ठाकुर तथा सेक्टर-02 में लोक निर्माण विभाग नगरी के अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत साहू को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत कुरूद के सेक्टर-01 में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग कुरूद के अनुविभागीय अधिकारी श्री विनोद कुमार देवांगन तथा सेक्टर-02 में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद श्री राजेश बैस को सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जनपद पंचायत मगरलोड के सेक्टर-01 में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड श्री मनीष कुमार ध्रुव तथा सेक्टर-02 में महिला एवं बाल विकास विभाग मगरलोड के परियोजना अधिकारी श्री सुमीत कुमार गर्डेचा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

