“दिया बुझने तक पीछे मत देखना…” और उड़ गए 2 लाख!

0

 

“दिया बुझने तक पीछे मत देखना…” और उड़ गए 2 लाख!

तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा युवक, ‘चमत्कारी बाबा’ बनकर ठगों ने लगाया लाखों का चूना



बेमेतरा में अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पैसे दोगुने करने का लालच देकर कथित तांत्रिकों ने एक युवक से पूरे 2 लाख रुपये ठग लिए और फिर “दिया बुझने तक पीछे मत देखना” कहकर मौके से फरार हो गए।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकी का है। पीड़ित दीपक कुमार टंडन ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान से हुई थी। बातचीत के दौरान मोहित ने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताते हुए दावा किया कि वह किसी भी रकम को चमत्कारी तरीके से दोगुना कर सकता है।

धीरे-धीरे उसने दीपक का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसकी बात नाम के एक अन्य कथित तांत्रिक से कराई गई। दोनों ने मिलकर लंबे समय तक युवक को अपने झांसे में बनाए रखा।

सुनसान बाड़ी में रची गई ‘तांत्रिक स्क्रिप्ट’

3 मई 2026 को दोनों आरोपी भुरकी गांव पहुंचे और एक सूनी बोर बाड़ी में तांत्रिक क्रिया शुरू की। कथित पूजा-पाठ के दौरान दीपक से 2 लाख रुपये नकद लेकर उन्हें पूजा सामग्री के पास रख दिया गया।

इसके बाद आरोपियों ने डर का माहौल बनाते हुए कहा—

“जब तक दिया खुद से बुझ न जाए, पीछे मुड़कर मत देखना… वरना अनहोनी हो जाएगी।”

अंधविश्वास और डर में फंसा युवक काफी देर तक दूर खड़ा रहा। लेकिन जब काफी समय बीत गया और कोई आवाज नहीं आई, तो वह वापस लौटा। वहां न दिया था, न पैसे… और न ही दोनों तांत्रिक।

तब टूटा भ्रम, समझ आया खेल

पूजा स्थल खाली देखकर दीपक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे समझते देर नहीं लगी कि “चमत्कार” के नाम पर उसके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है।

इसके बाद पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील — अंधविश्वास से बचें

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पैसे दोगुने करने, गड़ा धन निकालने या तंत्र-मंत्र से चमत्कार करने जैसे झूठे दावों के बहकावे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !