पीएम श्री स्कूल नगरी में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी, 9 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

0

 

पीएम श्री स्कूल नगरी में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी, 9 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


उत्तम साहू 

नगरी। पीएम श्री शासकीय पूर्व माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।

नई समय-सारणी के मुताबिक अब अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं 9 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन की प्रक्रिया 12 मई 2026 को सुबह 8 बजे से की जाएगी। प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही 14 मई से 20 मई 2026 तक पूर्ण की जाएगी।

विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से पहले आवेदन नहीं किया था, वे निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पूर्ण कर लें। प्रवेश संबंधी अन्य नियम एवं शर्तें शासन के निर्देशानुसार पूर्ववत लागू रहेंगी।

विद्यालय प्राचार्य एस.के प्रजापति ने अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !