धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

0

 धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन, युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

उत्तम साहू 

धमतरी, 12 मई 2026। जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी ने अभिनव पहल करते हुए “AI Upskilling Course Entrance Exam 2026” का सफल आयोजन किया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एवं डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।


आज के डिजिटल और तकनीक-प्रधान दौर में AI दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली और सर्वाधिक मांग वाली तकनीकों में शामिल हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशलों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष पहल की गई।


प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को पी.जी. कॉलेज धमतरी स्थित आईटी भवन में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तथा 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। युवाओं की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में AI, डिजिटल स्किलिंग और नई तकनीकों के प्रति तेजी से जागरूकता बढ़ रही है।


परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को विशेष “AI Skill Training Program” से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering सहित कई आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग, डिजिटल उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप Practical एवं Industry-Oriented Learning उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध डिजिटल अवसरों का लाभ उठा सकें।


कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आने वाला समय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। यदि युवाओं को समय रहते आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजक भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर की स्किलिंग उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।


उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए नवाचार आधारित प्रशिक्षण, स्टार्टअप प्रमोशन, डिजिटल उद्यमिता और टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित “युवा फेस्ट” में भी AI Workshop का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर मिला था। इसी उपलब्धि से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि AI एवं आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार, स्टार्टअप और वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य करने के नए अवसर प्रदान करेगा।


जिला प्रशासन धमतरी की यह पहल जिले को तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल स्किलिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह प्रयास “स्किल डेवलपमेंट”, “डिजिटल इंडिया” और आत्मनिर्भर युवा निर्माण की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !