नगरी में सड़क हादसा: ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक घायल

0

 

नगरी में सड़क हादसा: ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक घायल

उत्तम साहू 

नगरी। नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर स्थित सूर्या राइस मिल के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल काफी तेज गति में थी, इसी दौरान सामने चल रहे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायल युवक सड़क किनारे ही मौजूद थे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल घायलों की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !