नुनेरा उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा को मिली नई ताकत

0

 

नुनेरा उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा को मिली नई ताकत

मितानिनों को वितरित हुए बीपी ऑक्सीमीटर, अब गांव-गांव होगी स्वास्थ्य जांच

                           ज्ञान शंकर तिवारी 

पाली/नुनेरा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जनपद सदस्य सनिता अनिल टंडन के प्रयासों से उपस्वास्थ्य केंद्र नुनेरा में मितानिनों को बीपी ऑक्सीमीटर वितरित किए गए। इस पहल से अब गांव-गांव में लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण आसान होगा और समय रहते बीमारियों की पहचान भी संभव हो सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा मितानिनों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मितानिन दीदियों ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा

बीपी ऑक्सीमीटर मिलने के बाद मितानिनें अब ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों का ब्लड प्रेशर जांच सकेंगी। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सलाह और उपचार मिलने में सहायता मिलेगी।

मितानिनों की भूमिका होगी और प्रभावी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मितानिनों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। नियमित जांच के जरिए कई बीमारियों की शुरुआती पहचान संभव हो सकेगी।

“हर जरूरतमंद तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवा”

जनपद सदस्य सनिता अनिल टंडन ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मितानिनों के माध्यम से हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का उद्देश्य ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।

कार्यक्रम में हरदी बाजार के डॉ. युधेष संडे, महान दिनेश संतोष सहित समस्त मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !