बेलरगांव में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विधायक अंबिका मरकाम के नेतृत्व में गूंजे विरोध के स्वर
उत्तम साहू क्ष
नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बेलरगांव बाजार चौक में गुरुवार को महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी और खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बेलरगांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे बाजार चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित दऊ वा देवांगन, मनोज साक्षी, नरेंद्र सोनवानी, राजा देवांगन, प्रमोद कुंजाम, मयंक ध्रुव, शिवनाथ मरकाम, मुकेश कुंजाम, नील कुमार कोडॉपी, संत मरकाम, विवेक शोरी, सजल नाग, डोमेश साहू, कमल नारायण साहू, पारसमणी साहू, यश राजपूत, यश दुबे, पोखराज साहू, जितेंद्र साहू, अख्तर खान, वेदराम साहू, निर्मल पटेल, दुर्गेश कश्यप, रोशन साहू, यशकरण पटेल, आकाश नेताम, अनवर सिद्दीकी, शहजाद मेमन, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र पुजारी, दुर्गेश समुद्र, रामकुमार सरोज, सुभाष साहू, आत्मा सोरी, बिंदा नेताम, दुर्गेश नंदिनी, तामेश्वरी साहू, अनुसुइया साहू, अभिषेक बंजारे, अरविंद यादव, चैतन्य साहू, लक्ष तिवारी, पिंटू साहू, भावेश चंदनिया, लोकेश्वर साहू, नटवर नेताम, लक्की निर्मलकर, भेपेंद्र कवर, गुलाब साहू, बीरबल नागरची, गोलू देवांगन सहित एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रेमांशु प्रजापति ने किया, जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष राजू सोम ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की सफल अगुवाई की।

