ग्राम कोर्रा में पशु के साथ क्रूरता और अप्राकृतिक कृत्य का मामला, आरोपी गिरफ्तार

0

 

ग्राम कोर्रा में पशु के साथ क्रूरता और अप्राकृतिक कृत्य का मामला, आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी। जिले के थाना भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में पशु के प्रति क्रूरता एवं अश्लील अप्राकृतिक कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध वैधानिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों एवं सरपंच द्वारा थाना भखारा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव में गौ माता के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर गनीर (38 वर्ष), निवासी ग्राम कोर्रा थाना भखारा, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भखारा पुलिस ने बताया कि आरोपी को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि पशुओं के प्रति क्रूरता एवं इस प्रकार के अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !