महानदी पर बन रहे करोड़ों के एनीकट का विधायक अम्बिका मरकाम ने किया निरीक्षण

0

 

महानदी पर बन रहे करोड़ों के एनीकट का विधायक अम्बिका मरकाम ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


उत्तम साहू 

नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कर्णेश्वर धाम के पास गणेश घाट सिहावा में महानदी पर निर्माणाधीन करोड़ों रुपये की लागत वाले एनीकट निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक अम्बिका मरकाम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का गहनता से जायजा लिया।

निर्माण स्थल पर पहुंची विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों, इंजीनियरों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरा कार्य तय मानकों और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए।

विधायक अम्बिका मरकाम ने कहा कि महानदी पर बन रहा यह एनीकट क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार आएगा और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। गर्मी के दिनों में भी ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे आसपास के गांवों की कृषि गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की समयसीमा और वर्तमान प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और तकनीकी गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए।

निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने विधायक को जानकारी दी कि एनीकट निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भानेन्द्र ठाकुर, भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली, बबलू गुप्ता, संजय सारथी सहित निर्माण एजेंसी के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !