नई उम्मीद,नई आशा सेवा संस्थान द्वारा वृद्ध आश्रम में मनाया गया जन्मदिन
वृद्ध जनों को फल,मिठाई के साथ आवश्यक सामग्री का किया गया वितरण
उत्तम साहू
धमतरी/ नई उम्मीद,नई आशा सेवा संस्थान धमतरी द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए वृद्ध आश्रम में संस्थान के सह सचिव कैलाश सोन एवं सदस्य श्रीमती योगिता कंवर (व्याख्याता) का जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मिलकर खुशी के पल साझा किए तथा उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का एहसास कराया।
इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर संवाद किया और उनके जीवन अनुभवों को सुना, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायी बन गया। संस्थान के सदस्यों ने वृद्धजनों को फल, मिठाई एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। साथ ही सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। वृद्ध आश्रम का वातावरण गीत-संगीत और हर्षोल्लास से भर गया, जिससे सभी के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ.भूषण लाल चंद्राकर ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनके साथ समय बिताना और उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी,आने वाले वर्षाऋतु में संस्थान की ओर से चारो विकासखंड में वृहद पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्य किया जाना है जिसकी तैयारी संस्थान की ओर से किया जा रही है। जन्मदिन मना रहे शिक्षक कैलाश सोन ने कहा कि जन्मदिवस के मौके पर वृद्ध आश्रम में आकर अपना जन्मदिन मनाना मेरे लिए अविस्मरणीय पल रहा है,ये वृद्ध जन बेशक अपने परिजनों से दूर है पर हम सबके करीब है,इन बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।सभी सदस्य अपने या अपने परिजनों के जन्मदिवस के अवसर पर पुनः इस वृद्ध आश्रम में मनाने का निवेदन है।
संस्थान के पदाधिकारी डॉ.आशीष नायक,गेवाराम नेताम एवं देवेन्द्र भारद्वाज ने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्ग अक्सर अकेलेपन का अनुभव करते हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह उनके सम्मान, देखभाल और खुशियों का ध्यान रखे। नई उम्मीद, नई आशा सेवा संस्थान निरंतर सामाजिक सेवा, मानव कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।इस अवसर पर संस्था के सदस्यगण डॉ.भुषणलाल चंद्राकर,कैलाश सोन,श्रीमती योगिता कंवर,डॉ आशीष नायक,गेवाराम नेताम, श्रीमती बी यदु,कैलाशचंद साहू,देवेन्द्र कुमार भारद्वाज,राहुल नेताम,हरीश साहू,शीतल नायक,वेदकुमार निर्मलकर,उमेश कुमार साहू,तुनेश्वरी साहू,अनुसुईया सिन्हा,अर्चना चंद्राकर,नलिनी साहू,सारिशा साहू,गीतेश सिन्हा,सोनम सिन्हा,ट्वींकल सोन,सिंधुप्रभा सोन,विद्या सोन,वृद्ध आश्रम के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

